Thursday , May 2 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / हल्द्वानी जेल में मिले 54 कैदी HIV पॉजिटिव, मचा हड़कंप

हल्द्वानी जेल में मिले 54 कैदी HIV पॉजिटिव, मचा हड़कंप

हल्द्वानी। कुमाऊं की सबसे अधिक कैदियों वाली हल्द्वानी जेल में एचआईवी संक्रमित कैदियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हल्द्वानी जेल में 54 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक महिला कैदी भी शामिल है।

एचआईवी संक्रमित सभी कैदियों का सुशीला तिवारी अस्पताल एआरटी सेंटर में इलाज चल रहा है। यह सभी कैदी जांच के दौरान एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं डॉक्टरों की मानें तो एचआईवी संक्रमित मिले कैदी अधिकतर ड्रग एडिक्ट हैं। हल्द्वानी जेल में क्षमता से अधिक कैदी हैं। वर्तमान समय में 1629 पुरुष, जबकि 70 महिला कैदी हैं। ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में कैदियों के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने के बाद जेल प्रशासन भी अब कैदियों की रूटीन जांच करा रहा है। जिससे समय रहते एचआईवी संक्रमित कैदियों का इलाज हो सके।

वहीं अस्पताल के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि एचआईवी मरीजों के लिए एआरटी सेंटर बनाया गया है, जहां संक्रमित मरीजों का इलाज किया जाता है। उन्होंने बताया कि जेल में एचआईवी संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने का कारण कैदियों में अधिकतर ड्रग्स एडिक्शन का कारण पाया गया है, जो भी कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाया जाता है, उनको निशुल्क इलाज और दवाइयां दी जाती हैं।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply