Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / पौड़ी: जाबांज महिला जान बचाने को भिड़ गई गुलदार से

पौड़ी: जाबांज महिला जान बचाने को भिड़ गई गुलदार से

  • दरांती से वार कर गुलदार को खदेड़ा
  • हाथ-पैर में घाव, अस्पताल में भर्ती

पौड़ी। जंगली जानवरों के आतंक पहाड़ी क्षेत्रों में लोग भयभीत हैं। आए दिन यहां लोग जंगली जानवरों के हमले का शिकार हो रहे हैं। चैबट्टाखाल तहसील के पट्टी मवालस्यूं के अंतर्गत ग्राम इसोटी के जंगल में घास लेने गई एक महिला पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। जबांज महिला ने हिम्मत दिखाकर दरांती से गुलदार पर वार कर दिया। शोर सुनकर अन्य महिलाएं भी वहां पर आ गई। इसके बाद गुलदार भाग गया। महिला के हाथ और पांव में गंभीर चोटें आई हैं। महिला को नौगांवखाल स्थित राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply