Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : तेज रफ्तार कार से दीवार तोड़कर बेगाने घर में जा घुसे ड्राइवर साहब!

उत्तराखंड : तेज रफ्तार कार से दीवार तोड़कर बेगाने घर में जा घुसे ड्राइवर साहब!

हरिद्वार। आज गुरुवार को यहां औद्योगिक नगरी भेल में एक तेज रफ्तार कार फेंसिंग को तोड़ते हुए बगल के मकान में दीवार तोड़कर अंदर घुस गई। हादसे में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार लाल मंदिर कॉलोनी ज्वालापुर निवासी राहुल अपनी शेवरले कार से भेल की ओर से ज्वालापुर जा रहा था। तभी सेक्टर दो में गुरुद्वारे के पास ही तेज रफ्तार कार उसके काबू से बाहर हो गई और कार सीधे मकान नंबर 23 की फेंसिंग तोड़ते हुए 24 नंबर के क्वार्टर में जा घुसी। गनीमत रही कि घर में मौजूद किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को कार से निकालकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
कोतवाली रानीपुर इंचार्ज रमेश तनवार ने बताया कि इस दुर्घटना में कार चला रहे युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। मेडिकल जांच में इस बात का पता चलेगा कि ड्राइवर कहीं शराब का नशे में तो नहीं था। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply