उत्तराखंड : वहशी पति ने नई नवेली दुल्हन को चाकू से गोदा
team HNI
April 18, 2022
उत्तराखण्ड, चर्चा में, राज्य
135 Views
बाजपुर। आपसी मामूली कहासुनी में वहशी बने पति ने अपनी नई नवेली पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। गंभीर रूप से घायल विवाहिता को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने विवाहिता के मायके में सूचना देने के साथ ही जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
पुलिस के अनुसार बाजपुर कनोरा गांव निवासी दानिश पुत्र वाहिद पेंटर गांव में ही दर्जी की दुकान चलाता है। करीब छह माह पहले उसकी शादी नरगिस से हुई थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि सोमवार को स्वजनों की गैरमौजूदगी में दानिश ने पत्नी को कमरे में बंद करके उसे चाकुओं से गोद डाला।
विवाहिता की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी देख आरोपित कमरे से फरार हो गया। आनन-फानन में दोराहा पुलिस चौकी प्रभारी प्रकाश बिष्ट फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से नरगिस को घायल अवस्था में काशीपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। नरगिस की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।
2022-04-18