Sunday , May 24 2026
Breaking News
Home / अपराध / उत्तराखंड : किशोरी को अगवा कर मुंह में कपड़ा ठूंसा और हाथ बांधे, किया दुष्कर्म

उत्तराखंड : किशोरी को अगवा कर मुंह में कपड़ा ठूंसा और हाथ बांधे, किया दुष्कर्म

सितारगंज। यहां बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में आज बुधवार को सुबह चार बजे घर के बाहर बने शौचालय के लिए निकली किशोरी को एक युवक अगवा कर ले गया।
काफी देर तक किशोरी के घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की तो किशोरी गांव के पास ही खेत में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। उसके हाथ पीछे बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ मिला। परिजनों ने उसके हाथ खोले और उसके मुंह से कपड़ा निकाला। इसके बाद किशोरी ने आपबीती बताते हुए एक युवक के बंधक बनाकर दुष्कर्म करने की बात कही। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply