टिहरी : यूटिलिटी खाई में गिरने से पांच की मौत
team HNI
June 9, 2022
उत्तराखण्ड, चर्चा में, टिहरी गढ़वाल, राज्य
105 Views
घनसाली (टिहरी)। टिहरी जनपद के भिलंगना ब्लॉक के घनसाली घुत्तू मोटर मार्ग पर आज गुरुवार को यूटिलिटी खाई में गिरने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस वाहन में आठ लोग सवार थे।
आज गुरुवार दोपहर पौखार के पास यूटिलिटी खाई में गिरने में से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन घायलों को पिलखी अस्पताल लाया गया है। वाहन में सवार सभी लोग स्थानीय बताए गए हैं। वाहन घनसाली से सौड़ गांव जा रहा था। हादसे की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन की टीम मौके की ओर रवाना हो गई है। यूटिलिटी के खाई में गिरने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
ACCIDENT ROAD ACCIDENT TEHRI 2022-06-09