उत्तराखंड : बेलगाम ट्रक ने ऑटो को टक्कर मारी, एक की मौत और दो गंभीर
team HNI
June 9, 2022
उत्तराखण्ड, चर्चा में, राज्य
103 Views
रुड़की। आज गुरुवार को भगवानपुर थाना क्षेत्र के रायपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर हैं। जिन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
हादसे का शिकार युवक कामिल मजदूरी करता था और ऑटो से वापस रुड़की आ रहा था तो रायपुर के पास वह हादसा का शिकार हो गया। इस घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है।
ACCIDENT ROAD ACCIDENT ROORKEE 2022-06-09