उत्तराखण्डचर्चा मेंदेहरादूनराज्य

फूट फूटकर रो पड़े बैक डोर से भर्ती हुए 228 कर्मचारी!

देहरादून। एक बदले घटनाक्रम में विधानसभा में बैक डोर से हुए भर्ती घोटाले को लेकर आज शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने वर्ष 2016 से लेकर 2022 तक हुई 228 तदर्थ नियुक्तियों को निरस्त कर दिया। तो इसके बाद इस फैसले की जद में आये कर्मचारी नौकरी जाने के बाद फूट-फूट कर रो पड़े। इन कर्मचारियों में से कई महिलाएं तो राजनेताओं के परिवार से हैं।

यहां पढ़ें भी- ब्रेकिंग: विधानसभा भर्ती मामले में हुई बड़ी कार्यवाही, बैकडोर भर्ती मामले में यह भर्तियां हुई रद्द

आज शुक्रवार को ऋतु खंडूड़ी के ऐलान करते ही विधानसभा के गलियारे में नौकरी छिन जाने से सड़क पर आये कर्मचारियों की आंखें नम नजर आईं। हालांकि निरस्तीकरण के ऐलान के बाद इन कर्मचारियों में गुस्सा भी देखने को मिला। वे विधानसभा अध्यक्ष को घेरते हुए नजर आए। विधानसभा में कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ाई गई और ऋतु को सुरक्षित विधानसभा से रवाना किया गया।

Leave a Reply