Thursday , April 25 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : बेटे के बर्थडे का जश्न मनाने के बाद खुशियां बदली मातम में, पिता समेत दो की मौत

उत्तराखंड : बेटे के बर्थडे का जश्न मनाने के बाद खुशियां बदली मातम में, पिता समेत दो की मौत

चंपावत। हंसी खुशी बेटे के बर्थडे की पार्टी के बाद मेहमानों को छोड़कर लौट रहे पिता समेत दो ग्रामीणों की हादसे में मौत हो गई। कार खाई में गिरने से दो दो अन्य के गंभीर रूप से घायल होने की यह दु:खद घटना बुधवार रात पाटी के रैंगलबैंड के पास हुई। दुर्घटना की जानकारी करीब आठ घंटे बाद मिल सकी।
ग्राम नरियालटाक ढरोज निवासी डूंगर सिंह के बेटे का जन्मदिन बुधवार को था। जन्मदिन मनाने के बाद रात में डूंगर सिंह मेहमानों को छोड़ने के लिए कार से मूलाकोट गए थे। वहां से लौटते समय रात 10 बजे बाद रैंगलबैंड से एक किमी दूर देवीधुरा की तरफ कार 80 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई।
हादसे में डूंगर सिंह (30) पुत्र गणेश सिंह और वहीं के होशियार सिंह (26) पुत्र महा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रकाश सिंह पुत्र गणेश सिंह और मदन सिंह पुत्र खुशाल सिंह घायल हो गए। रातभर बेहोश रहे घायल प्रकाश सिंह ने होश आने पर बृहस्पतिवार सुबह फोन कर घटना की सूचना पत्नी को दी। तभी पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों और घायलों को खाई से निकाला।
पाटी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पीएमएस डॉ. एचएस ऐरी ने बताया कि हालत गंभीर होने पर दोनों घायलों को हल्द्वानी के सुशील तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे की वजह पता नहीं चल सकी लेकिन स्थानीय लोगों ने घना कोहरा होने से दुर्घटना की आशंका जताई है। 

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply