Saturday , April 27 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / हल्द्वानी : प्रबंधन के खिलाफ आशाओं का महिला बेस अस्पताल में प्रदर्शन

हल्द्वानी : प्रबंधन के खिलाफ आशाओं का महिला बेस अस्पताल में प्रदर्शन

हल्द्वानी। आज सोमवार को यहां महिला बेस अस्पताल में आशा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए गंभीर आरोप लगाए। आशाओं ने कहा कि अस्पताल की अल्ट्रासाउंड व्यवस्था खराब है जिससे गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए दो-दो महीने तक नंबर का इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में महिलाएं मजबूरी में अन्य अस्पतालों में अपना टेस्ट करा रही हैं। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने आशा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया कि वो गर्भवती महिलाओं को निजी हॉस्पिटल में लेकर जा रही हैं।
आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन खुद व्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं कर पा रहा है और आरोप आशा कार्यकर्ताओं पर लगा रहा है। महिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी उषा जंगपांगी का कहना है कि व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। अब गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड अस्पताल में ही कराया जा रहा है, उन्हें बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply