Friday , September 18 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: नशे में धुत अधिकारी ने कार से तीन किशोरियों को रौंदा, एक की मौत

उत्तराखंड: नशे में धुत अधिकारी ने कार से तीन किशोरियों को रौंदा, एक की मौत

नैनीताल। कोटाबाग क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है।यहा तेज रफ्तार कार ने उत्तरायणी मेले से लौट रही तीन किशोरियों को कुचल दिया। हादसे में एक किशोरी की मौत हो गई। जबकि दो घायल हैं।

जानकारी के अनुसार नाथूनगर निवासी आनंद सिंह की बेटी माही (14) अपनी बड़ी बहन कनक (17) गांव की सहेली ममता (15) पुत्री जीतेन्द्र सिंह के साथ उत्तरायणी मेले में गई थी। मेले से लौटते हुए हल्द्वानी की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने किशोरियों को रौंद दिया। हादसे में गंभीर घायल तीनों किशोरियों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया।जहां उपचार के दौरान माही की मौत हो गई। जबकि कनक ओर ममता का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना पाकर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। जहां पता चला कि किशोरियों को टक्कर मारकर चालक मौके से फरार हो गया।

नशे में गाड़ी दौड़ा रहा था चालक

चालक की कार एक किलोमीटर आगे जाकर पहाड़ी से टकरा गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी कोटाबाग का सहायक खंड विकास अधिकारी है। जो नशे में धुत होकर गाड़ी दौड़ा रहा था।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …