बदरीनाथ हाईवे पर पीपलकोटी के पास मलबे में फंसी बस
team HNI
August 13, 2021
उत्तराखण्ड, चमोली, चर्चा में, राज्य
198 Views
- आफत की बारिश से परेशानी, राज्य में कई संपर्क मार्ग अवरुद्ध
चमोली। बदरीनाथ हाईवे जोशीमठ और पीपलकोटी के मध्य टंगणी में भारी मलबा आने से अवरुद्ध हो गया है। भारी मात्रा में मलबा आने से यात्रियों एक भरी एक रोडवेज बस फंस गई। जिले में अब भी 17 संपर्क मार्ग बंद हैं। उधर,यमुनोत्री हाईवे चैड़ीकरण के कारण खरादी-कुथनौर के बीच मार्ग तो खुल गया है। लेकिन पहाड़ी से मलबा और बोल्डर आने का खतरा बना हुआ है। लगातार हो रही बारिश से देहरादून जिले के चकराता क्षेत्र में मोटर मार्गों का बंद होने का सिलसिला जारी है। क्षेत्र के पांच मोटर मार्ग यातायात के लिए बंद हो गए हैं।
BADRINATH CHAMOLI JOSHIMATH RAINFALL uttarakhand YAMUNOTRI 2021-08-13