Friday , April 26 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / पुलिस निरीक्षक प्रदीप नवाजे जाएंगे केंद्रीय गृहमंत्री पुरस्कार से

पुलिस निरीक्षक प्रदीप नवाजे जाएंगे केंद्रीय गृहमंत्री पुरस्कार से

स्वतंत्रता दिवस पर होंगे सम्मानित

  • महिला की हत्या का पर्दाफाश करने में दिभाई थी अहम भूमिका

देहरादून। अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर उत्तराखंड पुलिस में तैनात निरीक्षक प्रदीप कुमार राणा को इस साल का केंद्रीय गृहमंत्री पुरस्कार मिलेगा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में उन्हें सम्मानित किया जाएगा। राणा को यह सम्मान तीर्थनगरी ऋषिकेश के थाना लक्ष्मण झूला के नीलकंठ मार्ग पर खैरखाल के पास हुई अज्ञात महिला की हत्या का पर्दाफाश और उत्कृष्ट विवेचना के लिए दिया जा रहा है।
विदित हो कि थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र में चार मई 2018 को नीलकंठ मार्ग पर खैरखाल के पास खाई में अज्ञात महिला का शव मिला था। महिला के सिर पर गोली मारी गई थी।
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार राणा और टीम ने घटनास्थल और आसपास क्षेत्र में करीब 48 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। स्वर्गाश्रम क्षेत्र के एक होटल के सीसीटीवी कैमरे में पुलिस को एक स्कूटी में दो पुरुष और एक महिला नजर आई। महिला के कपड़े घटनास्थल पर बरामद मृतक महिला के कपड़ों से मेल खाते थे। पुलिस जांच में पता चला कि वारदात के दिन महिला और उसके दो साथी यहां पहुंचे थे। फुटेज के आधार पर स्कूटी के नंबर की पहचान की गई। यह स्कूटी ऋषिकेश से किराए पर ली गई थी। पुलिस स्कूटी मालिक तक पहुंची। तो पता चला कि अंकेश यादव नाम के व्यक्ति ने यह स्कूटी किराए पर ली थी। जिसके बाद पुलिस ने स्कूटी मालिक के यहां जमा किए गए प्रपत्र की कापी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। घटना के एक सप्ताह के भीतर मृतक महिला और उसकी हत्या में शामिल दो व्यक्तियों की पहचान करने में पुलिस सफल रही। 16 मई 2018 को इस मामले का पर्दाफाश हुआ। महिला की पहचान आशा (28) पत्नी दिनेश सिंह निवासी कदनापुर थाना अकबरपुर जिला अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश के रूप में की गई। महिला की हत्या के आरोप में अंकेश यादव निवासी असंगवा थाना अहिरौली आंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश और अजीत पाल निवासी सराय जगल थाना अहिरौली अंबेडकर नगर को गिरफ्तार किया था।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply