चमधार बनता जा रहा है नासूर
team HNI
August 6, 2021
उत्तराखण्ड, चर्चा में, राज्य
187 Views
- पहाड़ी से पत्थर और मलबा आने ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप
- लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में हो रही है परेशानी
देहरादून। एक बार चमधार-फरासू में भूस्खलन आने से ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप हो गया है। चमधार लगातार नासूर बनता जा रहा है। बीत रोज यहां सड़क पर मलबा आ गया था। आज भी मार्ग नहीं खोला जा सका। जेसीबी से मलबा हटाते ही दोबारा भूस्खलन होने से हाईवे को सुचारु करने में दिक्कत आ रही है। काकगड़ागाड़ में हुए भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे दो घंटे बंद रहा। गुरुवार सुबह लगभग पांच बजे हाईवे पर मलबा आ गया था। जिस कारण लोगों को अपने गंतव्य तक जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि पुलिस ने वैकल्पिक रूट पर यातायात डायवर्ट किया है। लेकिन लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी लग रही है। लोनिवि के एई मोहम्मद तहसीन ने बताया कि पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। एक ऑपरेटर चोटिल भी हुआ है। लेकिन मजदूरों की टीम मलबा हटाने में जुटी हुई है।
2021-08-06