Friday , June 19 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

उत्तराखंड : ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

विकासनगर। देहरादून जिले के विकासनगर में सहसपुर थाना अंतर्गत शिमला बाई पास पर स्लिप होने के कारण बाइक चलते ट्रक के नीचे जा घुसी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार शिमला बाईपास के विपरपुर पर ट्रक और मोटरसाइकिल का एक्सीडेंट हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में मोटरसाइकिल सवार नरेंद्र 28 पुत्र मुत्रीलाल निवासी तीपरपुर ट्रक के नीचे आ गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। नरेंद्र हिमाचल के पांवटा साहिब बाइक से अपने घर आ रहा था। ट्रक देहरादून से धर्मावाला की तरफ जा रहा था। इस दौरान ये हादसा हुआ है।
बताया जा रहा है कि नरेंद्र की मोटरसाइकिल अचानक स्लिप हो जाने के कारण वह ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गया। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक अपना ट्रक खड़ा कर मौके से फरार है। थानाध्यक्ष के अनुसार तहरीर प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply