Thursday , April 25 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / मोदी की सुरक्षा में चूक पर उत्तराखंड में सड़कों पर उतरे भाजपाई

मोदी की सुरक्षा में चूक पर उत्तराखंड में सड़कों पर उतरे भाजपाई

  • कांग्रेस मुख्यालय के बाहर कांग्रेसियों और भाजयुमो कार्यकर्ताओं में हुई नोकझोंक

देहरादून। बीते रोज पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा लापरवाही से आक्रोशित भाजयुमो ने आज गुरुवार को यहां उग्र प्रदर्शन किया। उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला दहन किया। वहीं कांग्रेस ने भी मोदी का पुतला फूंका।

भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी के नेतृत्व में बड़ी संख्या कार्यकर्ता राजपुर रोड पर पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस को प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ता पुलिस के बैरिकेड तोड़कर कांग्रेस मुख्यालय के गेट पर पहुंच गए। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं और कांग्रेसियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। टकराव की स्थिति देख पुलिस बड़ी मुश्किल से भाजयुमो के कार्यकर्ताओं को एस्ले हॉल चौक की ओर ले गई।
भाजयुमो ने एस्ले हॉल चौक पर चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला दहन किया। दूसरी ओर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यालय के बाहर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया।

इस मामले में मसूरी और हरिद्वार में भी पुतला दहन किया गया। हल्द्वानी के कालाढूंगी चौराहे पर भी भाजपाइयों ने पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। मसूरी में शहीद भगत सिंह चौक पर भाजपा ने पंजाब सरकार का पुतला फूंका। भाजपाइयों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध जताया।

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने मोदी के पंजाब दौरे के दौरान उनके काफिले को रोके जाने को उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक बताया। इसके लिए उन्होंने पंजाब की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया। केंद्रीय मंत्री व उत्तराखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने कहा कि मोदी को पंजाब में पाकिस्तान बॉर्डर के पास लंबे समय तक रोकना कांग्रेस की साजिश है। 

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply