Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: सात साल की बच्ची से दरिंदगी, खेत में इस हालत में मिली मासूम

उत्तराखंड: सात साल की बच्ची से दरिंदगी, खेत में इस हालत में मिली मासूम

हल्द्वानी। कुमाऊं क्षेत्र के हल्द्वानी शहर के नीलियम कॉलोनी क्षेत्र में सात साल की एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की वारदात सामने आई है। बच्ची आज बुधवार सुबह खेत में बेहोशी की हालत में मिली, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही हल्द्वानी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची।

पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि मंगलवार रात को वह बच्ची के साथ सो रही थी, लेकिन सुबह नींद खुलने पर बच्ची बिस्तर से गायब थी। मां ने बच्ची को इधर-उधर देखा, लेकिन वो कहीं नही दिखी। मां बच्ची को ढूंढते हुए बाहर निकल गई, तभी मां की नजर पास के खेत में पड़ी, जहां उनकी बच्ची बेसुध हालात में पड़ी थी। बच्ची के मुंह और शरीर पर कई जगह निशान थे। परिवार ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि बच्ची का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, जो फिलहाल हल्द्वानी में रहता है। पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी के मुताबिक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अपहरण की धाराओं को भी जोड़ा गया है। जांच में जो भी रिपोर्ट सामने आएगी उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …