उत्तराखण्डचर्चा मेंराज्य

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर खाई में गिरी कार, तीन घायल…

ऋषिकेश: बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर के समीप सोमवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां घायलों का उपचार चल रहा है।
थाना मुनिकीरेती के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि सोमवार की मध्य रात्रि एसडीआरएफ को पुलिस चौकी व्यासी ने सूचित किया गया कि गूलर के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। जिसके रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। वाहन UK07 DS 8486 पौड़ी से ऋषिकेश की ओर आ रहा था। व्यासी और शिवपुरी के बीच में गूलर पुल के पास वाहन अनियंत्रित होने से मुख्य मार्ग से पलट कर लगभग 20 मीटर नीचे खाई में पेड़ पर फंस गया। वहीं घायलों के नाम चालक अनिल कुमार, निवासी पौड़ी, विक्रम सिंह, निवासी पौड़ी और किशन लाल निवासी पौड़ी शामिल है।

Leave a Reply