Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / कार 150 फीट गहरी खाई में गिरी, चार लोग घायल

कार 150 फीट गहरी खाई में गिरी, चार लोग घायल

  • पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाई जान
  • सभी घायल बागेश्वर अस्पताल में भर्ती

बागेश्वर। मालता रोड आरएफसी गोदाम के निकट बुधवार को एक कार करीब 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। आसपास के लोगों ने त्वरित इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस और अग्निशमन की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल लोगों को खाई से बाहर निकाला। अन्यथा इतनी गहरी खाई में कार के गिरने से लोगों की जान जा सकती थी।

कोतवाली प्रभारी खष्टी बिष्ट, अग्निशमन दल के प्रभारी महेश चन्द्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। कार में चार लोग लक्ष्मण सिंह कनवाल पुत्र गंगा सिंह, हरी सिंह पुत्र जीएस कनवाल, सुंदर सिंह पुत्र खीम सिंह, भगवान सिंह निवासी सभी ग्राम मालता, बागेश्वर सवार थे।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply