Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में आज 16 नये कोरोना पाॅजिटिव मिले, एक की मौत

उत्तराखंड में आज 16 नये कोरोना पाॅजिटिव मिले, एक की मौत

  • 6 जिलों में नहीं मिले एक भी मरीज
  • रिकवरी दर 96 प्रतिशत के करीब पहुंची

देहरादून। उत्तराखंड में आज 16 नये कोरोना के संक्रमित मरीज पाए गए और एक कोरोना पाॅजिटिव मरीज की मौत हो गई है। 29 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया है। 331 पाॅजिटिव मरीजों का प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। रिकवरी दर 96 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है। आज सर्वाधिक करीज बागेश्वर में 6 और देहरादून में 5 कोरोना पाॅजिटिव मरीज पाए गए। उत्तरकाशी, उधमसिंहनगर, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और चंपावत में एक-एक मरीज पाया गया। चमोली, अल्मोड़ा, हरिद्वार, पौड़ी, पिथौरागढ़, टिहरी में कोई भी पाॅजिटिव मरीज नहीं निकला।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply