ऋषिकेश। यहां एक भीषण हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक देर रात ऋषिकेश से एक कार हरिद्वार की ओर जा रही थी। तभी पावर हाउस के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में सचिन नाम के युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हुई है। सचिन हरिद्वार का रहने वाला था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में सवार घायल आशीष और राहुल को इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय हरिद्वार में भर्ती कराया