Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : हादसे में सीआईएसएफ के जवान की मौत

उत्तराखंड : हादसे में सीआईएसएफ के जवान की मौत

रुड़की। क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में सीआईएसएफ के जवान की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार मेरठ के गंगा नगर क्षेत्र निवासी परमेंद्र सीआईएसएफ में आरक्षक के पद पर हरिद्वार में तैनात थे। मंगलवार की रात वह बाइक से अपने घर से हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही सीआईएसफ जवान की बाइक लिब्बरहेड़ी गांव के पास कांवड़ पटरी पर पहुंची तो एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार नीचे गिर पड़े। वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
हादसे के बाद आसपास से जा रहे कुछ ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल जवान को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। सिविल अस्पताल में परमेंद्र को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। जिसके बाद उसके परिवार में कोहराम मचा है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply