अंकिता के परिजनों को मिलेगी 25 लाख रुपये की सहायता
team HNI
September 28, 2022
उत्तराखण्ड, चर्चा में, देहरादून, राज्य
143 Views
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दिवंगत अंकिता भंडारी के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके लिये अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं।
धामी ने कहा कि राज्य सरकार अंकिता के परिवार के साथ है और उनकी हर प्रकार से सहायता करेगी। मामले की एसआईटी जांच की जा रही है। पूर्ण निष्पक्ष तरीके से जल्द से जल्द जांच पूरी की जाएगी। मामले से संबंधित हर तथ्य को जुटाते हुए पुख्ता तरीके से रिपोर्ट तैयार कर अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। अपराधियों को ऐसी सजा दिलाई जाएगी जो आगे आने वाले समय के लिए भी नजीर बने। पीङित परिवार को त्वरित न्याय मिल सके, इसके लिये फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के लिए माननीय न्यायालय से अनुरोध किया गया है।
CM PUSHKAR SINGH DHAMI 2022-09-28