आपदा पीड़ितों को तुरंत देंगे मदद : धामी
team HNI
July 19, 2021
उत्तराखण्ड, चर्चा में, देहरादून, राज्य
155 Views
देहरादून। आज सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अतिवृष्टि से हुए नुकसान की जानकारी ली। साथ ही कहा कि आपदा की स्थिति में क्विक रेस्पोंस सुनिश्चित किया जाए और पीड़ित लोगों की तुरंत मदद की जाए।
मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा परिचालन केन्द्र में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कार्मिकों को राज्य में आपदा की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिये। आपदा से संबंधित किसी भी घटना की जानकारी तुरंत उच्चाधिकारियों को दी जाए। इस अवसर पर सचिव आपदा प्रबंधन एसए मुरूगेशन व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
2021-07-19