Sunday , July 12 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / सीएम धामी ने जिम कॉर्बेट पार्क से लाई बाघिन को बाड़े से किया आजाद, मोतीचूर रेंज के जंगल में छोड़ा..

सीएम धामी ने जिम कॉर्बेट पार्क से लाई बाघिन को बाड़े से किया आजाद, मोतीचूर रेंज के जंगल में छोड़ा..

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव एवं प्रदेश के वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने शनिवार को मोतीचूर रेंज में राजाजी नेशनल पार्क का भ्रमण किया। इस अवसर पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के वन क्षेत्र से लाई गई एक बाघिन को राजाजी टाइगर रिजर्व के मोतीचूर वन क्षेत्र में बाड़े से छोड़ा गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राजाजी नेशनल पार्क का यह क्षेत्र पर्यटन हब बने, लोग यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को देखने आएं, इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। आज राजाजी नेशनल पार्क के मोतीचूर रेंज में एक बाघिन को छोड़ा गया है। इकोलॉजी और इकोनॉमी में संतुलन बनाए रखने एवं पर्यावरण के संरक्षण और संवर्द्धन की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

बता दें कि पिछले सोमवार रात को कार्बेट पार्क से बाघिन को मोतीचूर रेंज लाया गया था। यहां लाने के बाद बाघिन को बाड़े में रखा गया। पार्क प्रशासन द्वारा बाघिन पर नजर रखी जा रही है और लगातार उसके व्यवहार व स्वास्थ्य को परखा जा रहा है। पार्क निदेशक साकेत बडोला ने बताया कि बाघिन का व्यवहार सामान्य है। बाघिन को रेडियो कालर लगाया गया है जिससे उसकी हर गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply