Friday , May 3 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / विश्व दिव्यांग दिवस : धामी ने 32 विशिष्ट दिव्यांगजनों को किया सम्मानित

विश्व दिव्यांग दिवस : धामी ने 32 विशिष्ट दिव्यांगजनों को किया सम्मानित

देहरादून। आज शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित दक्षता पुरस्कार समारोह में 32 दिव्यांगजनों को सम्मानित किया। धामी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र, मेडल, मान पत्र एवं 5-5 हजार की धनराशि भेंट की। इनमें 10 उत्कृष्ट दिव्यांग कर्मचारी, 11 दक्ष दिव्यांग खिलाड़ी, 10 स्वतः रोजगार में लगे एवं एक सेवायोजक अधिकारी शामिल है।

इस अवसर पर धामी ने दिव्यांगजनों के लिए चार घोषणाएं की। जिनमें उनको राज्यस्तरीय पुरस्कार के रूप में दी जाने वाली धनराशि 5 हजार रुपये से बढ़ाकर 8 हजार रुपए और दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायक यंत्र/उपकरण हेतु कृत्रिम अंग अनुदान की धनराशि 3500 रुपए से बढ़ाकर 7000 रुपए की जाएगी।
उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन योजना की तरह ही दिव्यांग पेंशन योजना को सरलीकृत करते हुए ऐसे समस्त दिव्यांग भी पेंशन हेतु पात्र होंगे, जिनके पुत्र/पौत्र 20 वर्ष से अधिक आयु के हों। दिव्यांगजनों को परीक्षाओं में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक में 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने दिव्यांगजनों के कल्याणार्थ वर्ष 2022-23 में 155 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। आर्थिक रूप से कमजोर दिव्यांग भाई-बहनों को 1500 रुपए की मासिक पेंशन दी जा रही है। दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को प्रतिमाह 700 रूपये का अनुदान भरण पोषण हेतु दिया जा रहा है। सरकारी नौकरियों में भी दिव्यांगजनों के लिए क्षैतिज आरक्षण 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 4 प्रतिशत किया गया है। प्रत्येक जनपद में जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के माध्यम से दिव्यांगजनों को सभी सरकारी योजनाओं को लाभ दिया जा रहा है। दिव्यांग से विवाह करने पर प्रोत्साहन के रूप में 25 हजार रुपए की धनराशि भी दी जा रही है।

About team HNI

Check Also

UK Board result 2024: इन्होंने मारी बाजी, जानिए कौन हैं 10वीं और 12वीं के टॉप-5 छात्र-छात्राएं…

नैनीताल। उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो गया है। हाईस्कूल का …

Leave a Reply