Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / धामी बोले, पोखरी मेले को घोषित करेंगे राजकीय मेला

धामी बोले, पोखरी मेले को घोषित करेंगे राजकीय मेला

चमोली। आज मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां हिमवंत कवि चंद्र कुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं पर्यटन शरदोत्सव मेले का शुभारंभ किया। यह मेला पांच दिन तक आयोजित किया जाएगा। 
इस दौरान चारधाम देवस्थानम बोर्ड भंग होने पर बदरीनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों ने शंख ध्वनि के साथ मुख्यमंत्री को बदरीनाथ धाम की धर्म ध्वजा और अंगवस्त्र भेंट किया। इस बीच मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि पोखरी मेले को राजकीय मेला घोषित किया जाएगा। धामी ने कहा कि पहाड़ों में उद्योग स्थापित करने पर सरकार जोर दे रही है। कुटीर उद्योग लगाए जा रहे हैं। जब पहाड़ में उद्योग धंधे खुलेंगे तो रोजगार बढे़गा। पिछले 5 साल में डबल इंजन की सरकार ने 1 लाख करोड़ की योजनाओं को स्वीकृति दी है। उन्होंने कहा कि मैंने 4 जुलाई को मुख्य सेवक की जिम्मेदारी को संभालने के बाद से एक-एक पल, एक-एक क्षण जनता को समर्पित किया है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply