Wednesday , February 11 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर धामी ने दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर धामी ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून। आज सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य को नमन करते हुए देश के लिये अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में धामी ने कहा कि उत्तराखंड में भी देश के लिये बलिदान की परम्परा रही है। कारगिल युद्ध में बड़ी संख्या में उत्तराखंड के सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिये वचनबद्ध है। सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से हमेशा देश का मान बढ़ाया है। हमें अपने जवानों की वीरता पर गर्व है। भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य का लोहा पूरी दुनिया मानती है। सेना के वीर जवानों ने कारगिल में विपरीत परिस्थितियों में भी दुश्मन को भागने पर मजबूर किया था। कारगिल युद्ध में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों के बलिदान को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड में बदला मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून। आखिरकार उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला। आज सुबह से राजधानी देहरादून सहित प्रदेश …

Leave a Reply