Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / हवलदार प्रदीप की शहादत को धामी ने किया नमन

हवलदार प्रदीप की शहादत को धामी ने किया नमन

देहरादून। आज रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनारवाला गुच्चूपानी पहुंचकर शहीद हवलदार प्रदीप थापा (1/3 गोरखा राइफल्स) के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने ईश्वर से अमर शहीद की दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।इस दौरान उन्होंने परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएँ साझा कीं। उन्होंने कहा कि ईश्वर शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। शहीद हवलदार प्रदीप थापा के बलिदान को हम सब नमन करते हैं। उत्तराखंड सरकार शहीदों के परिवार के साथ हमेशा खड़ी रहेगी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply