Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / राज्य आंदोलनकारियों को धामी ने अर्पित किये श्रद्धा सुमन

राज्य आंदोलनकारियों को धामी ने अर्पित किये श्रद्धा सुमन

खटीमा/देहरादून। आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद स्थल खटीमा पहुंचकर आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया।

उन्होंने देश की आजादी तथा देश व देश की सीमाओं की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। इस अवसर पर मंडी समिति अध्यक्ष नन्दन सिंह खड़ायत, जिला महामंत्री अमित पांडे, रमेश जोशी, दान सिंह, गौरव सोनकर, संतोष अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, हरीश जोशी, भगत सिंह बोरा, जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टीसी उपस्थित थे।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply