Tuesday , March 26 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / धामी ने वंदना कटारिया से की बात, शानदार प्रदर्शन के लिए महिला हॉकी टीम की सभी खिलाड़ियों को दी बधाई

धामी ने वंदना कटारिया से की बात, शानदार प्रदर्शन के लिए महिला हॉकी टीम की सभी खिलाड़ियों को दी बधाई

देहरादून। आज शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से टोकियो ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाली भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया से बात कर शानदार प्रदर्शन के लिए वंदना और महिला हॉकी टीम की सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को मनोबल बनाए रखने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वंदना कटारिया के शानदार प्रदर्शन से पूरे देश के साथ ही उत्तराखंड का भी मान सम्मान बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने वंदना को टोकियो से वापस आते ही सीएम आवास में मिलने हेतु आमंत्रित किया। धामी ने कहा कि खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य में नई खेल नीति बनाई जा रही है। जिसमें विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा दी जाएगी।

धामी ने भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाङी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपए दिये जाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वंदना को तीलू रोतेली पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने वंदना के भाई सौरभ कटारिया से भी फोन से वार्ता कर वंदना के शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी। वंदना कटारिया ने उनके उत्साह वर्धन पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सचिव हरि चंद्र सेमवाल भी उपस्थित थे।

About team HNI

Check Also

सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पद नाम और चयन प्रक्रिया बदली, जानिए

Agniveer Bharti 2024 : भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती 2014 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया …

Leave a Reply