Friday , August 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / तीरथ अचानक दिल्ली रवाना, कयासों का बाजार गरम!

तीरथ अचानक दिल्ली रवाना, कयासों का बाजार गरम!

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज शनिवार की सुबह अचानक दिल्ली रवाना हो गए। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री वहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। अचानक बने इस कार्यक्रम से कयासों का बाजार गरम हो गया है।
सूत्रों के अनुसार वह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरान चारधाम यात्रा खोलने, कोविड कर्फ्यू में ढील, तीसरी लहर की तैयारी और केंद्र में राज्य की लंबित परियोजनाओं पर भी बात हो सकती है। तीरथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का भी प्रयास कर सकते हैं।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply