Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / सीएम ने किया पहले डिजिटल रेडियो स्टेशन का उद्घाटन

सीएम ने किया पहले डिजिटल रेडियो स्टेशन का उद्घाटन

  • ओहो रेडियो उत्तराखंड बनेगा लोगों के दिल की धड़कन
  • त्रिवेंद्र रावत बोले-समस्याएं उजागर होने पर सरकार को समाधान करने में मिलेगी मदद

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को बल्लुपुर चैक, देहरादून में उत्तराखण्ड के पहले डिजिटल रेडियो स्टेशन ‘‘ओहो रेडियो उत्तराखण्ड’’ का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि एप्प के माध्यम से ओहो रेडियो उत्तराखण्ड को दुनियाभर में सुना जा सकता है। आशा व्यक्त की कि यह रेडियो स्टेशन अपने कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में जागरूकता लायेगा एवं लोगों का दुःख, दर्द एवं समस्याओं को उजागर करेगा। इससे सरकार को भी लोगों की समस्याओं के समाधान में और मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि आज इंटरनेट के जमाने में जब हर कोई डिजिटल माध्यम से जुड़ रहा है, ऐसे में आर.जे. काव्य द्वारा रेडियो को डिजिटल माध्यम पर लाने की सराहनीय कोशिश की गई है। ‘‘ओहो रेडियो उत्तराखण्ड’’ के माध्यम से उत्तराखण्ड की संस्कृति, परिवेश, बोलियों एवं अन्य गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

आर.जे काव्य ने कहा कि सोच लोकल एप्रोच ग्लोबल का विजन लिए संगीत, साहित्य, स्पोटर््स, करियर, पलायन, समाज और उत्तराखण्ड की हर बात को ओहो रेडियो उत्तराखण्ड अपनी आवाज देगा। इस अवसर पर विधायक गणेश जोशी भी उपस्थित थे।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply