Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / त्र‍िवेंद्र ने चम्‍पावत को दी 29 करोड़ की सौगात

त्र‍िवेंद्र ने चम्‍पावत को दी 29 करोड़ की सौगात

चम्पावत। आज शनिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 29.20 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण क‍िया। इसके साथ ही लोहाघाट स्थित ग्रोथ सेंटर का शुभारंभ किया। फिर ऋषिश्वर मन्दिर में पूजा अर्चना कर कार से नरियाल गांव के लिए रवाना हो गए।
आज शनिवार को मुख्यमंत्री 10.23 बजे फोर्ती गांव के खेल मैदान में बने हेलीपैड पर उतरे।

चम्पावत पहुंचने पर विधायक कैलाश गहतोड़ी, पूरन फर्त्याल, कमिश्नर अरविंद ह्यांकी, डीआईजी अजय रौतेला, डीएम एसएन पांडेय, एसपी लोकेश्वर सिंह समेत जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय समेत कई नेताओं ने स्वागत किया। चम्पावत जिले के दौरे पर पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय भी शामिल रहे। इसके बाद उन्होंने शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय को साथ लेकर सुबह नौ बजकर 56 मिनट पर लोहाघाट के लिए उड़ान भरी।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply