उत्तराखंड : महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस
team HNI
August 21, 2021
उत्तराखण्ड, चर्चा में, देहरादून, राज्य
140 Views
देहरादून। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस ने आज शनिवार को प्रदेशभर में भाजपा सरकार का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कार्यक्रम सभी जिला, शहर, ब्लाक व नगर मुख्यालयों में आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार की संवेदनहीनता के चलते अनाज, फल, सब्जी के दाम आसमान छू रहे हैं। अब महंगाई बर्दाश्त से बाहर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बावजूद पेट्रोल, डीजल की दरों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है।
2021-08-21