देहरादून: उत्तराखंड में जहाँ प्रवासीयों से कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है वही एक राहत की बात ये है की उत्तराखंड में सोमवार को कोरोना के नए पॉजिटिव केस जरूर मिले, लेकिन साथ ही एक ही दिन में 120 मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गए। एक ही दिन में 120 मरीजों का कोरोना पर जीत हासिल करना अपने आप में बड़ा रिकॉर्ड है। इससे प्रदेश सरकार की कोशिशों और स्वास्थ्य सेवाओं पर लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी सोमवार के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 958 था। वही आज चमोली में 3 नए केस आने के बाद आंकड़ा 961 हो गया है। फिलहाल प्रदेश में कोरोना के 720 एक्टिव केस हैं। नैनीताल जिले में मरीजों का रिकवरी रेट सबसे ज्यादा रहा। यहां सबसे ज्यादा 71 मरीज स्वस्थ हुए हैं सोमवार को कुल 98 मरीज कोरोना को हराने में सफल रहे। जिसको देख के उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले वक्त में रिकवरी रेट तेजी से बढ़ेगा।
हालांकि प्रदेश में चुनौतियां अब भी बरकरार हैं। बाहरी राज्यों से लौट रहे प्रवासी लगातार कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। सोमवार को कोरोना संक्रमण के 23 नए पॉजिटिव केस मिले। जिनमें से 8 मरीज हरिद्वार के रहने वाले हैं। ये लोग मुंबई से हरिद्वार लौटे थे। इसी तरह चंपावत में कोरोना के 15 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। ये लोग भी मुंबई से वापस आए थे। कोरोना संक्रमित मरीजों को इलाज के लिए कोविड-19 अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
Check Also
चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…
नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …