चमोली। आज रविवार को कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग पर बगोली से कुछ दूरी पर शिव मंदिर के पास एक चलती कार के ऊपर अचानक एक चट्टान गिर गई। जिसके कारण दंपति की कार के अंदर दबने से मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत जेसीबी को बुलाया और स्थानीय लोगों की मदद से कार के ऊपर गिरी चट्टान को हटाया। जिसके बाद कार के अंदर से दंपति के क्षत विक्षत शवों को बाहर निकाला गया।
जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना आज रविवार दोपहर 3 बजे की बताई जा रही है। कार सवार दंपति की शिनाख्त बलबीर सिंह (45) और सावित्री देवी (40) के रूप में हुई है। जो मूल रूप से गांव मेटा कुलसारी थाना थराली के रहने वाले थे। दोनों पति-पत्नी देहरादून से गांव जा रहे थे। पुलिस के अनुसार परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
Check Also
चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…
नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …