Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / सिरोबगड़ में मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे बंद, दोनों ओर फंसे सैकड़ों वाहन

सिरोबगड़ में मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे बंद, दोनों ओर फंसे सैकड़ों वाहन

रुद्रप्रयाग। बीते शनिवार की देर रात हुई मूसलाधार बारिश से बदरीनाथ हाईवे सिरोबगड़ में फिर बंद हो गया है और हाईवे के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंसे हैं। गौरतलब है कि बदरीनाथ हाईवे भूस्खलन और मलबा आने से रोजाना बंद हो रहा है। आज भी बदरीनाथ हाईवे पर सिरोबगड़ में मलबा आ गया। जिससे हाईवे बाधित हो गया। उधर लामबगड़ में भी रविवार सुबह मलबा व बोल्डर गिरने से हाईवे बंद हो गया था, जो खोल दिया गया है।मौसम विभाग के मुताबिक आज रविवार को भी अनेक स्थानों में तेज बारिश होगी। आज टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़ में मध्यम और देहरादून, नैनीताल, चंपावत व बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश हो सकती है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply