Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / फास्ट ट्रैक में सुने जाएंगे मिलावट के मामले

फास्ट ट्रैक में सुने जाएंगे मिलावट के मामले

देहरादून। उत्तराखंड में मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए अब फास्ट ट्रैक में सुनवाई होगी। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गंभीर मामलों में प्राथमिकता के साथ जल्द फैसले होने चाहिए। इसके साथ ही संधु ने अधिकारियों को खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने और इसके समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिलावटखोरों को आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने के लिए बख्शा नहीं जाएगा। मुख्य सचिव ने मिलावट रोकने के लिए लगातार अभियान चलाने के साथ ही टेस्टिंग लैब निर्माण में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। गुरुवार को सचिवालय में खाद्य पदार्थों की मिलावट के संबंध में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक मिलावटखोरी रोकने के लिए सख्त से सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि मिलावटखोरी रोकने के लिए आमजन को भी जागरूक करना होगा। मिलावटखोरों की जानकारी देने वालों को ईनाम दिया जाए, ताकि लोग जानकारी देने को प्रोत्साहित हों। उन्होंने मिलावट से संबंधित जिलेवार रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किस जिले में कितने मामले लंबित हैं, यह बताया जाना चाहिए।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply