Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में बारिश का कहर : चार लोगों की मौत, 13 लापता

उत्तराखंड में बारिश का कहर : चार लोगों की मौत, 13 लापता

देहरादून। बीते शुक्रवार से आज शनिवार तक हुई मूसलाधार बारिश और भूस्खलन ने उत्तराखंड में तबाही मचा दी है। अभी तक चार लोगों की मौत की खबर है और 13 लापता बताये जाते हैं। टिहरी जिले के धनौल्टी क्षेत्र में पलक झपकते ही एक घर मलबे में तब्दील हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के सात लोग दबे। जबकि दो शव निकाल लिए गए हैं।

मूसलाधार बारिश के बाद विभिन्न जिलों में तबाही का मंजर है। कहीं मलबा आने से मकान क्षतिग्रस्त हो गए है तो कहीं उफनती नदी नालों में लोग फंस गए है। रात भर से एसडीआएफ की टीम युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। धनौल्टी में भूस्खलन की जद में आये मकान से राजेन्द्र सिंह 35 और उनकी सुनीता देवी का शव बरामद कर लिया गया है। जबकि अन्य परिजनों की तलाश जारी है। 

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply