Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / उत्तरकाशी : गंगोत्री हाईवे पर डंपर खाई में गिरा, एक युवक की मौत

उत्तरकाशी : गंगोत्री हाईवे पर डंपर खाई में गिरा, एक युवक की मौत

उत्तरकाशी। गंगोत्री हाईवे पर रमोला गांव के पास एक डम्पर खाई में गिर गया। जानकारी के मुताबिक यह हादसा बुधवार देर रात को हुआ। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल है। उसको 108 सेवा के जरिए सीएचसी चिन्यालीसौड़ में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार रात लगभग 11 बजे हुआ। हादसे में बबलू (19) पुत्र मन बहादुर, मूल निवासी नेपाल, हाल निवासी चिन्यालीसौड़ की मौत हो गई और पुरोला निवासी पंकज (वाहन चालक) गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसको सीएचसी चिन्यालीसौड़ से जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी रेफर कर दिया गया है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply