Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : रेप के आरोपों में घिरे विधायक महेश नेगी गुरुग्राम के अस्पताल में हुए भर्ती

उत्तराखंड : रेप के आरोपों में घिरे विधायक महेश नेगी गुरुग्राम के अस्पताल में हुए भर्ती

देहरादून। दुष्कर्म के आरोपों में घिरे द्वाराहाट के भाजपा विधायक महेश नेगी गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। उन्होंने यह जानकारी अपनी फेसबुक के माध्यम से साझा की है। फेसबुक पोस्ट पर नेगी लिखा कि स्वास्थ्य संबंधी कारण से गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती हूं। 
इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि उन्होंने मुख्यमंत्री को अपने क्षेत्र में कार्यों के लिए अवगत कराया है। इन कामों के लिए धन निर्गत कराना है। गौरतलब है कि महिला की शिकायत पर विधायक के खिलाफ गत पांच सितम्बर को देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में महिला के 164 के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा भी किया। मसूरी के एक होटल में उनके रुकने की बात भी पुलिस को पता चली है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply