उत्तरकाशी। जिले के बड़कोट और यमुनोत्री घाटी में आज शनिवार शाम करीब 4.52 बजे पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर की ओर निकले। हालांकि अभी तक किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की अभी कोई सूचना नहीं मिली है। बड़कोट और यमुनोत्री घाटी के अलावा पुरोला में भी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप इतना तेज था कि लोग घरों से बाहर खुले मैदान की ओर दौड़ पड़े। हालांकि लोगों को कहना है कि भूकंप भले ही क्षणिक भर का था, लेकिन झटके बहुत तेज महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 रही। शाम को महसूस किए गए भूकंप के झटकों के बाद यहां लोग डरे हुए हैं। उत्तरकाशी में पहले भी कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।यमुनोत्री धाम व खरशाली तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसके बाद यहां लोग घरों व दुकानों से बाहर निकल गए।