Thursday , April 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: बाघ ने महिला को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत

उत्तराखंड: बाघ ने महिला को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत

उधम सिंह नगर। सीमांत क्षेत्र खटीमा के सुरई वन रेंज में मानव-वन्यजीव संघर्ष की दर्दनाक घटना सामने आई है। जंगल में मवेशी चराने गई 71 वर्षीय गोपुली देवी को बाघ ने अपना शिकार बना लिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

हादसे के बाद वन विभाग की एसडीओ संचिता वर्मा सुरई वन रेंज के रेंजर राजेंद्र सिंह मनराल ने वन विभाग की टीम को घटना स्थल के आसपास तत्काल गश्त बढ़ाने के दिशा निर्देश दिए। एसडीओ संचिता वर्मा ने रेंज के सभी कार्मिकों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं पीड़ित परिवार को वन अधिनियम के तहत उचित मुआवजा देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मृतक अपने पीछे दो विवाहित बेटियों व अविवाहित इकलौते पुत्र चंदन सिंह दशौनी को रोता बिलखता छोड़ गई। मृतका अपने परिवार को चलाने के लिए पशुपालन कर गुजर बसर करती थी। इस दौरान उपप्रभागीय वन अधिकारी संचित वर्मा वन क्षेत्र अधिकारी राजेंद्र सिंह मनराल, झंनकईया एसएचओ देवेंद्र गौरव वन दरोगा राजू दास आदि मौजूद रहे। वहीं बाघ के हमले के बाद स्थानीय लोग खौफ में हैं।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …