Friday , September 18 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / पौड़ी: आकाशीय बिजली गिरने से विद्युत कर्मचारी की मौत

पौड़ी: आकाशीय बिजली गिरने से विद्युत कर्मचारी की मौत

पौड़ीः पैठाणी थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। उत्तराखंड विद्युत विभाग पौड़ी में संविदा पर कार्यरत युवक 22 वर्षीय प्रकाश राणा पुत्र विक्रम राणा निवासी फलद्वाणी गांव की बिजली गिरने से मौत हो गई है।जानकारी के अनुसार मृतक प्रकाश राणा पैठाणी के दौला सिरतोली क्षेत्र में बिजली फॉल्ट ठीक करने गया था। लेकिन तेज बारिश के चलते वह एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने से प्रकाश की मौत हो गई। इसके काफी समय बाद ग्रामीणों को मृतक के बारे में जानकारी मिली। ग्रामीणों ने मिलकर मृतक के परिजनों को एवं पैठाणी थाना प्रभारी को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर आकर घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेज दिया है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply