Sunday , May 24 2026
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / उत्तराखंड : कई इलाकों में छाया कोहरा, अगले तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड : कई इलाकों में छाया कोहरा, अगले तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

देहरादून। प्रदेश में आज रविवार सुबह से ही मौसम बिगड़ा हुआ है। राजधानी में धुंध छाई हुइ है और प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरा छाया हुआ है। कुछ हिस्सों में हल्की धूप खिली है। मौसम विभाग ने आज रविवार से अगले तीन दिन तक बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 14 से 16 फरवरी तक उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में  बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के कुछ हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply