Tuesday , September 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : पिछले 12 घंटे में 32 जगह लगी वनों में आग

उत्तराखंड : पिछले 12 घंटे में 32 जगह लगी वनों में आग

देहरादून। बीते बृहस्पतिवार को प्रदेश में 32 घटनाओं में 32 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। इसे मिलाकर पिछले कुछ दिनों में अब तक 332 हेक्टेयर वन क्षेत्र जल चुका है।
मुख्य वन संरक्षक वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन निशांत वर्मा ने बताया कि प्रदेश में पिछले 12 घंटे में गढ़वाल मंडल में 21 और कुमाऊं मंडल में आठ घटनाएं सामने आई। तीन घटनाएं वन्यजीव विहार क्षेत्र में हुई हैं। इसे मिलाकर अब तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में जंगल में आग की 272 घटनाएं हो चुकी हैं। जिससे 332.82 हेक्टेयर वन क्षेत्र जलकर नष्ट हो चुका है।  

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply