Thursday , April 25 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / अटल आयुष्मान योजना: 6 लाख से अधिक बार लाभार्थी ले चुके हैं मुफ्त उपचार की सुविधा

अटल आयुष्मान योजना: 6 लाख से अधिक बार लाभार्थी ले चुके हैं मुफ्त उपचार की सुविधा

देहरादून। प्रदेश में चल रही आयुष्मान योजना के अंतर्गत अभी तक 6 लाख से अधिक बार लाभार्थी मुफ्त उपचार सुविधा का लाभ ले चुके हैं। और इस सब में प्रदेश सरकार की 10 अरब से अधिक की धनराशि खर्च हो चुकी है। आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलने का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।
प्रदेश भर में अभी तक 48.82 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। वहीं 6 लाख से अधिक बार लाभार्थी योजना के अंतर्गत निशुल्क उपचार सुविधा का लाभ ले चुके हैं। इस सेवा पर प्रदेश सरकार का अभी तक 10 अरब से अधिक खर्च हो चुका है।

जनपद लाभार्थी उपचार पर खर्च…
अल्मोड़ा: 13139 21,24,37,330
बागेश्वर: 5979 8,38,61,194
चमोली: 19220 32,34,19,595
चंपावत: 7146 12,06,66,206
देहरादून: 178755 3,30,83,50,958
हरिद्वार: 104533 2,20,41,00,615
नैनीताल: 51944 68,89,18,652
पौड़ी गढ़वाल: 50602 82,51,66,285
पिथोरागढ़: 15920 17,18,20,595
रूद्रप्रयाग: 10980 21,55,09,524
टिहरी: 36281 67,30,14,567
उधम सिंह नगर: 87418 1,40,08,81,552
उत्तरकाशी: 19428 36,71,15,546

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply