Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / ग्राफिक एरा के बीटेक के छात्र ने गोली मारकर दी जान!

ग्राफिक एरा के बीटेक के छात्र ने गोली मारकर दी जान!

भीमताल (नैनीताल)। नौकुचियाताल के बोहरागाव निवासी वैभव शर्मा (21) पुत्र विवेक शर्मा ने देर रात 3.30 बजे घर पर रखी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
आनन फानन में परिजन वैभव को रात में ही भीमताल सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष कैलाश जोशी ने बताया कि मृतक के आवास पर पहुंचकर परिजनों से वैभव के आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वैभव भीमताल ग्राफिक एरा में बीटेक का छात्र था। उसके पिता विवेक शर्मा खुद का गेस्ट हाउस चलाते हैं।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply