Sunday , May 24 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून : बुजुर्ग के हाथ बांधकर उतारा मौत के घाट!

देहरादून : बुजुर्ग के हाथ बांधकर उतारा मौत के घाट!

देहरादून। यहां कांवली रोड क्षेत्र में एक घर में बुजुर्ग की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। उसके हाथ बंधे हुए थे। जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक कांवली रोड स्थित एक घर में मांगा राम 85 की लाश मिली। बुजुर्ग के हाथ बंधे हुए थे और वह अपने बिस्तर से नीचे गिरे हुए थे। सुबह 11 बजे एक महिला उनके घर पर आई और दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुला तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो घटना का पता चला। मौके पर एसपी सिटी और शहर कोतवाल भी मौजूद रहे। पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply